दिशा परिक्षण (Direction Test)

  

दिशा परिक्षण  (Direction Test) 


1. दीपक अपने घर से निकलता है और 12 km पूर्व की ओर चलता है और फिर बाएं मुड़ता है और अपने स्कूल तक पहुचने के लिए 5 km चलता है . उसकी बहन दीपिका भी उसी समय पर उसी घर से पिछली तरफ से बाहर निकलती है और 12 km पश्चिम की ओर चलती है और फिर बाएं मुड़ती और अपने स्कूल तक 5 km तक चलती है . दो स्कूलों के बीच की दूरी क्या है ?

(A) 10 km 

(B) 17 km  

(C) 24 km 

(D) 26 km 


2. मै 200 मीटर चलने के बाद बाएं मुड़ा और 100 मीटर की दूरी तय की . फिर बाएं मुड़ा और 300 मीटर की दूरी तय की . अंत में मेरा मुख उत्तर की ओर है . मैंने किस दिशा से अपनी यात्रा शुरू की ?

(A) पूर्व 

(B) दक्षिण 

(C) उत्तर 

(D) पश्चिम 


3. नेहा अपनी स्कूटी से उत्तर दिशा की ओर गई . वहां से वह बाएं मुड़ी और कुछ दूर चली  फिर अपने बाएं  मुड़ कर 4 km स्कूटी चलायी . उसने स्वयं को अपने प्रारम्भिक स्थल से 2 km पश्चिम में पाया . उसने आरम्भ से उत्तर दिशा में कितनी दूरी तक स्कूटी चलायी ?

(A) 6 km 

(B) 2 km 

(C) 5 km 

(D) 4 km 


4. प्रतिदिन A  इमारत की परछाई B इमारत पर गिरती है और सायं को B इमारत की परछाई ठीक A इमारत पर गिरती है .  तो इमारत A इमारत B से किस दिशा में है ?

(A) पूर्व

(B) पश्चिम 

(C) उत्तर 

(D)दक्षिण 


5. अंकिता ने दक्षिण दिशा में चलना शुरू किया . 15 km चलने के बाद वह दो बार अपने बाएं घूमी और दोनों बार 15-15 मीटर चली अब वह अपने प्रस्थान स्थल से कितनी दूर है और किस दिशा में है ?

(A) 30 मी. पूर्व 

(B) 20 मी. पश्चिम 

(C) 15 मी. पूर्व 

(D) 15 मी. दक्षिण 


6. एक व्यक्ति पश्चिम दिशा की ओर 2 km की यात्रा करता है . बाई ओर घूम जाता है और 3 km चलता है और फिर दायें ओर घूमने के बाद 5 km चलता है . यात्रा करते समय वह कुल कितनी दूरी तय करता है ?

(A) 10 km 

(B) 8 km 

(C) 15 km 

(D) तय नहीं कर सकते है . 


7. एक आदमी ने किसी स्थान से चलना शुरू किया और 12 km उत्तर की ओर गया . वह 90 डिग्री बाएं घूमा और थोड़ी दूर चल कर रुक गया . यदि प्रारंभिक स्थान और अंतिम स्थान के बीच की दूरी 13 km है . तो उत्तर से घूमने के बाद वह कितनी दूर चला ?

(A) 1 km 

(B) 5 km 

(C) 7 km 

(D) 2 km 


8. एक आदमी पश्चिम की ओर चलता है . वहां से वह दायें मुड़ता है फिर वह पुन: दायें मुड़ता है . अंत में वह बायें मुड़ता है . अब वह किस दिशा में जा रहा है ?

(A) उत्तर 

(B) दक्षिण 

(C) पूर्व 

(D) पश्चिम 



9. एक घड़ी में 3:30 हुआ है . अगर घंटे के सुई दक्षिण की ओर है . तो मिनट की सुई किस दिशा की ओर है ?

(A) पश्चिम 

(B) पूर्व 

(C) दक्षिण 

(D) उत्तर 


10. उत्तर-पूर्व दिशा की विपरीत कौन सी दिशा है -

(A) उत्तर-पश्चिम 

(B) उत्तर-दक्षिण 

(C) दक्षिण-पूर्व 

(D) दक्षिण -पश्चिम 



11. एक व्यक्ति साइकिल से दक्षिण की ओर 4 km जाता है . वहां से वह बाएं घूमता है और 2 km जाता है फिर वहा से वह दायें घूमता है और 4 km जाता है . अब वह किस दिशा की ओर जा रहा है ?

(A) उत्तर 

(B)  पश्चिम 

(C)  पूर्व 

(D)  दक्षिण 


12.  एक लड़की अपने घर से चलती हैवह पहले उत्तर-पश्चिम में 30 मीटर चलती है और फिर दक्षिण-पश्चिम में 30मी चलती है. फिर वह दक्षिण-पूर्व में 30 मीटर चलती हैअंत में वह अपने घर की ओर मुडती हैवह किस दिशा की ओर चल रही है?  

(A) उत्तर-पूर्व

(B) उत्तर-पश्चिम

(C) दक्षिण-पूर्व

(D) दक्षिण-पश्चिम


13.राम अपने घर से निकलकर 12 किमी उत्तर  की ओर चलता है। वह दायीं ओर मुड़ता हैऔर 12 किमी चलता है। वह पुनः दायीं ओर मुड़ता है और 12 किमी और चलता है और फिर बायींओर मुड़कर 5  किमी चलता है। वह अपने घर से कितनी दूरी पर है और किस  दिशा में  है ?

(A) 10 किमी पूरब 

(B)  15 किमी पूरब

(C) 17 किमी पूरब

(D) 21 किमी पूरब


14. राज उत्तर की ओर चलता है. कुछ देर बाद वह अपने दायें मुड़ता है और थोड़ा आगे जाके अपने बायें मुड़ता हैअंत में एक कि.मी की दूरी तय करने के बादवह दोबारा अपने बायें मुड़ता है. वह अब किस दिशा में चल रहा है?  

(A) उत्तर

(B) दक्षिण

(C) पूर्व

(D) पश्चिम


15. राम पूरब की ओर सीधे चलना प्रारंभ  करता है। 75 मीटर चलने के बाद वह बायीं ओर मुड़कर 25 मीटर सीधे चलता है। पुनः वह बायीं ओर मुड़कर 40 मीटर सीधे चलता है। अंत में वह फिर   बांयी ओर मुड़कर 25 मीटर चलता है। वह प्ररंभिक बिंदु  से कतनी दूरी पर है?

(A) 40 मीटर 

(B) 30 मीटर 

(C) 25 मीटर 

(D) 35 मीटर 


16. अपने घर से दीपक 15कि.मी उत्तर की ओर चलता है. फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ता है और 10कि.मी चलता है. फिर वह दक्षिण की ओर मुड़ता है और कि.मी चलता है. अंत मेंअपने पूर्व की ओर मुड़करउसने 10कि.मी की दूरी तय की. वह अपने घर से किस दिशा की ओर है?

(A) पूर्व

(B) पश्चिम

(C) उत्तर

(D) दक्षिण


17. एक लड़का पश्चिम की ओर यात्रा करता है. वह दायें मुड़ता है और फिर से बाईं मुड़ता है. लड़के का मुख अब किस दिशा की ओर है?

(A) दक्षिण

(B)  उत्तर

(C) पूर्व

(D)  पश्चिम


18. एक लड़का दक्षिण की ओर 30मीटर चलता है. फिर वह अपने दायें मुड़कर 30 मीटर चलता है. फिर वह अपने बायें मुड़कर 20मीटर चलता है. दोबारा वह अपने बायें मुड़ता है और 30मीटर चलता है. वह आरंभिक बिंदु से कितनी दूरी पर है?   

(A) 40 मीटर

(B) 30 मीटर

(C) 60 मीटर

(D) 50 मीटर


19. रमा  का मुख पूरब दिशा की ओर था। वह 20 मीटर चलती है। बायीं ओर मुड़नेके बाद वह 15 मीटर चलती है, फिर   दायींओर मुड़ने के बाद वह 25 मीटर चलती है। अंत में  वह दायीं ओर मुड़ती है और 15 मीटर और चलती है। वह अपनी प्रारंभिक बिंदु से कितनी दूरी पर है ?

(A) 25 मीटर 

(B) 30 मीटर 

(C) 40 मीटर 

(D) 45 मीटर 


20. एक बच्चा अपने पिता को ढूंढ रहा है. वह दायें मुड़ने से पूर्व 90मी पूर्व की ओर चलता हैवह दोबारा अपने दायें मुड़ने से पूर्व 20मी चलता है ताकि वह अपने अंकल के घर जा सके जो की इस बिंदु से 30मी दूर है. उसके पिता वहां नहीं है. यहाँ से वह गली में अपने पिता से मिलने से पूर्व उत्तर की ओर 100मी चलता है. लड़का अपने पिता से आरंभिक बिंदु से कितनी दूरी पर मिलता है?

(A) 80 मीटर

(B) 100 मीटर

(C) 140 मीटर

(D) 260 मीटर


21. सुरेश और महेश सुबह एक पार्क में टहलने गये है और वहाँ एक दूसरे के सामने मुंह करके खड़े हए है , तब सुरेश कि परछाई सुरेश की बायी ओर पड़ रही है तब महेश कि परछाई महेश के कौन से तरफ पड़ेगी ?
(A) पीछे
(B) सामने
(C) दायें
(D) बाएँ


22. मोहन बिंदु A से पूर्व की ओर10 किमी बिंदु B तक चलता है, फिर वह दायाँ मुड़ता है और 3 किमी दूरी तक चलने के बाद फिर से दायें मुड़ता है और 14 किमी चलता है अब वह अपने प्रारंभिक बिंदु  A से कितनी दूरी पर है ?
(A) 4 किमी
(B) 5 किमी
(C) 24 किमी
(D) 27 किमी


23.  राहुल उत्तर की ओर मुंह करके खड़ा है, अब वह दाहिने और मुड़कर 5 किमी चलता है | फिर वह बाएँ मुड़कर 10 किमी चलता है, अब एक बार फिर से दाहिना मुड़कर 10 किमी चलता है, तथा अंतिम में वह बाएँ मुड़कर 10 किमी चलता है ?

(A) 25 km 

(B) 30 km 

(C) 40 km 

(D) 20 km 


24. राम  पश्चिम की ओरमुख किये हूँ | मै 90⁰ दक्षिणावर्त मुड़ता हूँ और 135⁰ वामावर्त मुड़ता हूँ | यह बताइये कि मेरा मुख किस दिशा में है ?

(A) दक्षिण
(B) उत्तर
(C) उत्तर - पश्चिम
(D) दक्षिण - पश्चिम

25.  A ✖️ B का अर्थ है, A दक्षिण में है B के |

         A + B का अर्थ है, A पूर्व में है B के |
         A ÷ B का अर्थ है, A उत्तर में है, B के |
         A − B का अर्थ है, A पश्चिम में है B के |
तो P ÷ Q × R + S − T  हल कीजिए यदि T, R से पूर्व दिशा में हो तब Q कौन से दिशा में होगा S से |

(A) दक्षिण-पश्चिम दिशा में 

(B) उत्तर पश्चिम दिशा में 

(C) दक्षिण- पूर्व दिशा में 

(D) ज्ञात नहीं कर सकते . 


26. एक व्यक्ति दक्षिण दिशा की ओर चलना प्रारंभ करता है। 10 मीटर चलने के बाद बायीं ओर मुड़ जाता है। 15 मीटर चलने के बाद वह पुनः बायीं ओर मुड़ जाता है। वह अंत में किस दिशा में जा रहा है ?

(A) उत्तर

(B) दक्षिण

(C) पूरब

(D) पश्चिम


27. राहुल दक्षिण की ओर मुख करके सीधा चलता है। 30 मीटर चलने के बाद अपने दायीं ओर मुड़ गया। 25 मीटर चलकर वह अपने बायीं ओर मुड़ गया। फिर 10 मीटर चलने के बाद वह अपने बायीं ओर मुड़ गया। अब उसका मुख किस दिशा में है ? 

(A) पश्चिम

(B) पूरब

(C) उत्तर-पूर्व

(D) दक्षिण-पश्चिम


28. D 30 मीटर दक्षिण की ओर चलने के बाद बायीं ओर मुड़ता है तथा 20 मीटर चलता है। उसके बाद वह दाहिने मुड़कर 30 मी चलता है और अपनी दाहिनी ओर मुडका रूक जाता है । जब वह रूका तो किस दिशा की ओर उसका मुख (चेहरा) था ? 

(A) पूरब

(B) पश्चिम

(C) उत्तर

(D) आँकड़े अधूरे हैं


29. एक आदमी किसी स्थान से चलना शुरू करता है और उत्तर दिशा में 2 किमी. चलता है। उसके बाद वह दायें मुड़ जाता है और 3 किमी० चलता है। उसके बाद वह बायें मुड़ जाता है और 2 किमी० चलता है। अब वह कौन-सी दिशा में चल रहा है ? 

(A) पूरब

(B) पश्चिम

(C) दक्षिण

(D) उत्तर


30. राम 30 मी. दक्षिण चलता है। दायें मुड़कर 25 मीटर चलता है। पुनः बायें मुड़कर 10 मीटर चलता है। अंत में बायें मुड़कर चलने लगता है। तो अब उसका मुख किस दिशा में है ? 

(A) दक्षिण

(B) पूरब

(C) पश्चिम

(D) उत्तर


31. चार खिलाड़ी P, Q, R और S एक खेल के मैदान में इस प्रकार खड़े है कि Q, P के पूर्व में खड़ा है . R, P के दक्षिण में खड़ा है और S, P के उत्तर में है . S, Q की किस दिशा में खड़ा है ?

(A) उत्तर 

(B) दक्षिण 

(C) उत्तर-पश्चिम 

(D) दक्षिण-पूर्व 


32. राम का मुहं दक्षिण-पश्चिम में है . यदि वह 135 डिग्री बायीं ओर मुड़ जायें तो उसकी दिशा क्या होगी ?

(A) उत्तर 

(B) उत्तर-पश्चिम 

(C) उत्तर-पूर्व 

(D) पूर्व 


33. एक दिन शाम को सूर्यास्त के पहले दो मित्र करण और अर्जुन आमने-सामने बैठ कर बात कर रहे थे यदि करण की परछाई ठीक उसके बायीं ओर गिर रही थी, तो अर्जुन किस दिशा की ओर मुहं कर के बैठा था ?

(A) दक्षिण 

(B) पूर्व 

(C) उत्तर 

(D) पश्चिम 


34. यदि रवि अपने घर से सूरज को मंदिर के पीछे से उगता हुआ देखता है और उसे रेलवे स्टेशन के पीछे डूबते हुए देखता है, तो रेलवे स्टेशन से मंदिर किस दिशा में है ?

(A) दक्षिण 

(B) उत्तर 

(C) पूर्व 

(D) पश्चिम 


35. राम पूर्व की ओर अभिमुख होकर 4 किमी. सीधे चलता है और बाई ओर मुड़ कर 3 किमी. चलता है . तथा पुन: बाई ओर मुड़ कर 4 किमी. चलता है . प्रारम्भ के स्थान से वह अब कितनी दूरी पर है ? 

(A) 2 km 

(B) 3 km 

(C) 10 km 

(D) 11 km

36. संध्या सीधे A से B तक चलती है, जो 2 किमी. दूर है . फिर वह 90⁰ पर बाई ओर मुड़ कर 8 किमी. C तक चलती है . वहां से फिर 90⁰ बाई ओर मुड़ कर D तक 5 किमी. चलती है . फिर वह 90⁰ बाई मुड़कर 8 किमी. E तक चलती है . तो A से E कितनी दूरी पर है ?

(A) 2 किमी. 

(B) 3 किमी. 

(C) 5 किमी. 

(D) 8 किमी. 


37. अंकिता का मुहं पूर्व दिशा की ओर है . वहां से वह 90⁰ दक्षिणावर्त घूमती है, फिर 135⁰ वामावर्त घूमती है और अंत में पुन: 45⁰ वामावर्त घूमती है, तो अब उसका मुहं किस दिशा में है ?

(A) उत्तर 

(B) उत्तर-पश्चिम 

(C) पश्चिम 

(D) दक्षिण-पश्चिम 


38. यदि दक्षिण-पूर्व उत्तर हो जाए, उत्तर-पूर्व पश्चिम हो जाये, और आगे भी परिवर्तन का यही क्रम जरी रहे तो, पश्चिम क्या होगा ? 

(A) दक्षिण-पश्चिम 

(B) दक्षिण-पूर्व 

(C) उत्तर-पूर्व 

(D) उत्तर-पश्चिम 


39. घड़ी को कुछ इस तरह से रखे कि 12 बजे दिन के वक्त मिनट की सुई उत्तर-पूर्व दिशा की ओर आ जायें, तब 1बजकर 45 मिनट दिन में मिनट की सुई की किस दिशा में होगी ? 

(A) उत्तर-पश्चिम 

(B) उत्तर-पूर्व 

(C) दक्षिण-पूर्व 

(D) आंकड़े अधूरे है . 


40. एक दिन सुबह, नेहा ने सूर्य की ओर चलना शुरू किया .कुछ दूर चलने के बाद वह अपनी बाई ओर मुड़ी और फिर एक बार बाई और मुड़ी, फिर कुछ देर चलने के पश्चात् वह फिर दाई ओर मुड़ी . अब उसका मुहं किस दिशा की ओर है ?

(A) पूर्व 

(B) पश्चिम 

(C) उत्तर 

(D) दक्षिण 



Comments

Popular posts from this blog

पहेली (PUZZLE)

निर्णय क्षमता (Decision Making)

शब्दो का तार्किक क्रम (Logical sequence of words)