निर्णय क्षमता (Decision Making)

निर्णय क्षमता (Decision Making) 

निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
नीचे एक संस्था में मुख्य प्रबन्धक-बिक्री का चयन करने की शर्ते दी गई है : उम्मीदवार -

(i) कम-से-कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किसी विषय मैं ग्रेजुएट हो I

(ii) को चयन प्रकिया मैं कम-से-कम 55 प्रतिशत अंक मिले हों I

(iii) यथा 1-5-2009 को कम से कम 30 वर्ष का और 40 वर्ष से अधिक का न हो I

(iv) विपणन/बिक्री प्रबन्धन मैं पोस्ट ग्रेजुएट/डिप्लोमाधारक हो I

(v) कोई योग्यता के बाद किसी संस्था के बिक्री/विपणन प्रभाग मैं कम-से-कम आठ वर्ष का कार्य अनुभव हो I

यदि कोई उम्मीदवार सभी शर्ते पूरी करता हो सिवाय- (A) उपर्युक्त (ii) के, लेकिन उसे ग्रेजुएशन मैं 65 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हों, तो उसका मामला GM-बिक्री को भेजा जाएगा I (B) उपर्युक्त (v) के, लेकिन किसी संस्था मैं प्रबन्धक बिक्री के रूप मैं योग्यता उपरान्त कम-से-कम पाँच वर्ष का कार्य अनुभव हो, तो उसका मामला VP- बिक्री को भेजा जाएगा I नीचे प्रत्येक प्रश्न मैं एक-एक उम्मीदवार का विवरण दिया गया है I आपको दी गई सुचना तथा ऊपर दी गई शर्तों एवं उप-शर्तों के आधार पर निम्नलिखित मैं से एक कार्रवाई करनी होगी और उस कार्रवाई की संख्या को उत्तर के रूप मैं दर्शाना होगा I प्रत्येक प्रश्न मैं दी गई सूचना के अलावा आपको कोई अनुमान नहीं लगाना है I आपको ये सारे मामले यथा 1-5-2009 दिए जा रहे हैं I

1. यश खन्ना को ग्रेजुएशन मैं 62 प्रतिशत अंक और चयन प्रकिया मैं 58 प्रतिशत अंक मिले हैं I 55 प्रतिशत अंकों के साथ विपणन मैं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पूरा करने के बाद वह पिछले नौ वर्षों से एक कम्पनी के विपणन विभाग मैं कार्यरत है I उसका जन्म 5 अगस्त1974 को हुआ था I

A. यदि मामला VP-बिक्री को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-बिक्री को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा .

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

2. विराट मल्होत्रा का जन्म 6 अप्रेल 1975 को हुआ था I विपणन प्रबंधन मैं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के बाद पिछले दस वर्ष ले वह एक कम्पनी के बिक्री प्रभाग मैं काम कर रहा है I उसे ग्रेजुएशन मैं 65 प्रतिशत अंक और चयन प्रक्रिया मैं 56 प्रतिशत अंक मिले हैं I

A. यदि मामला VP-बिक्री को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-बिक्री को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा .

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

3. वरुण मेहता का जन्म 16 फरवरी 1970 को हुआ था I उसे ग्रेजुएशन मैं 68 प्रतिशत अंक और चयन प्रकिया मैं 58 प्रतिशत अंक मिले हैं I बिक्री मैं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के बाद वह पिछले छह वर्ष एक संस्था मैं प्रबन्धक-बिक्री के रूप मैं काम कर रहा है I

A. यदि मामला GM-बिक्रीको भेजा जायेगा .

B. यदि मामला VP-बिक्री को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

4. आर्यन कपूर का जन्म 18 फरवरी 1979 को हुआ था I उसे ग्रेजुएशन मैं 60 प्रतिशत अंक और चयन प्रक्रिया मैं 55 प्रतिशत अंक मिले हैं I बिक्री प्रबन्धन मैं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के बाद पिछले छह वर्ष से वह एक संस्था में प्रबन्धक-बिक्री के रूप काम कर रहा है I

A. यदि मामला GM-बिक्रीको भेजा जायेगा .

B. यदि मामला VP-बिक्री को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

5. राहुल दीक्षित का जन्म 25 मार्च, 1976 को हुआ था I उसे ग्रेजुएशन और चयन प्रक्रिया दोनों मैं 60 प्रतिशत अंक मिले हैं I वह प्रबंधन मैं प्रथम श्रेणी पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक है I वह एक संस्था के बिक्री प्रभाग में पिछले आठ वर्षों से काम कर रहा है I

A. यदि मामला GM-बिक्रीको भेजा जायेगा .

B. यदि मामला VP-बिक्री को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
नीचे एक संस्था में मुख्य प्रबन्धक-बिक्री का चयन करने की शर्ते दी गई है : उम्मीदवार -

(i) कम से कम 60% अंको के साथ ग्रेजुएट हो . 

(ii) 1.1.2010 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से बड़ा न हो I

(iii) जमानत के तौर पर 50,000 रुपये देने को तैयार हो I

(iv) को चयन परीक्षा मैं कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक मिले हों I

(v) को व्यक्तिगत साक्षात्कार मैं कम-से-कम 50 प्रतिशत अंक मिले हों I

उस उम्मीदवार के मामले मैं जो उपरोक्त सभी शर्तों को पूरा करता हो सिवाय- (a) उपरोक्त (i) के, लेकिन पोस्ट-ग्रेजुएट मैं कम-से-कम 65 प्रतिशत अंक मिले हों तो मामला GM-कार्मिक को भेजा जाएगा I (b) उपरोक्त (iii) के, लेकिन वह एक वर्ष के लिए बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, तो मामला ED-कार्मिक को भेजा जाएगा I नीचे प्रत्येक प्रश्न मैं एक उम्मीदवार का विवरण दिया गया है I आपको उपलब्ध कराई गई सुचना और ऊपर दी गई शर्तों और उपशर्तों के आधार पर निम्नलिखित मैं से एक कार्येवाई करनी है और उस कार्रवाई की संख्या को अपने उत्तर के रूप मैं दर्शाना है I प्रत्येक प्रश्न मैं दी गई जानकारी के अलावा आपको और कोई अनुमान नहीं लगाना है I आपको ये सारे मामले यथा 1-1-2010 दिए गए हैं I

6. अनुज देव का जन्म 25 मार्च, 1984 को हुआ था I उसे ग्रेजुएशन मैं 58 अंक और पोस्ट-ग्रेजुएशन मैं 63 प्रतिशत अंक मिले हैं I चयन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार दोनों मैं उसे 50 प्रतिशत अंक मिले हैं I वह 50,000 रुपये की जमानत देने को तैयार है I

A. यदि मामला ED-कार्मिक को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-कार्मिक को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

7. अभिनव घोषाल को व्यक्तिगत साक्षात्कार मैं 52 प्रतिशत अंक और चयन परीक्षा मैं 40 प्रतिशत अंक मिले हैं I वह जमानत के रूप मैं 25,000 रुपये दे सकता है I विकल्प के रूप मैं वह एक वर्ष के बांड पर हस्ताक्षर कर सकता है I उसका जन्म 3 दिसम्बर, 1984 को हुआ था I ग्रेजुएशन मैं उसे 63 प्रतिशत अंक मिले हैं I

A. यदि मामला ED-कार्मिक को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-कार्मिक को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

8. हर्षिता सिंह को ग्रेजुएशन मैं 62 प्रतिशत अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार मैं 52 प्रतिशत अंक मिले हैं I उसका जन्म 12 जुलाई, 1983 को हुआ था I वह 50,000 रूपये की जमानत देने को तैयार है I उसे चयन परीक्षा मैं 46 प्रतिशत अंक मिले है. 

A. यदि मामला ED-कार्मिक को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-कार्मिक को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

9. नेहा सिंह का जन्म 15 मई, 1985 को हुआ था I उसे ग्रेजुएशन मैं 65 प्रतिशत अंक और पोस्ट-ग्रेजुएशन मैं 70 प्रतिशत अंक मिले हैं I वह जमानत के तौर पर 50,000 रुपये देने को तैयार है I चयन परीक्षा मैं भी उसे 45 अंक मिले हैं I

A. यदि मामला ED-कार्मिक को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-कार्मिक को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

10. राहुल अवस्थी का जन्म 8 जून 1987 को हुआ था I उसे चयन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार दोनों मैं 55 प्रतिशत अंक मिले हैं I वह 50,000 रूपये की जमानत दे सकता है I उसे पोस्ट-ग्रेजुएशन मैं 68 प्रतिशत अंक और ग्रेजुएशन मैं 59 प्रतिशत अंक मिले हैं I

A. यदि मामला ED-कार्मिक को भेजा जायेगा .

B. यदि मामला GM-कार्मिक को भेजा जायेगा .

C. यदि कथन में दिया गया डाटा निर्णय लेने के लिए पर्याप्त है .

D. यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जायेगा . 

E. यदि उम्मीदवार का चयन कर लिया जायेगा . 

निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्यान कर निचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (प्रश्न. स. 11-15)  एक अनुसन्धान संस्थान अन्य कार्यों के साथ-साथ अपनी जानकारी को डिजीटाईज कने के लिए एक लाइब्रेरियन की भर्ती कर रहा है I उम्मीदवारों को निम्न मानदंड पुरे करने होंगे I

उम्मीदवार- (i) 01.11.2009 को 35 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक आयु का न हो I

(ii) के पास 65 प्रतिशत अंकों के साथ लाइब्रेरी और सुचना विज्ञान मैं स्नातक डिग्री हो I

(iii) लाइब्रेरी विज्ञान मैं पी-एच-डी. हो I

(iv) की योग्यता के बाद विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी मई कम-से-कम 4 वर्ष का अनुभव हो I

लेकिन यदि उम्मीदवार उपर्युक्त मानदंड पूरे करता हो, सिवाय- (A) उपर्युक्त (ii) के, लेकिन उम्मीदवार के पास उपर्युक्त सभी मानदंडों को पूरा करने के साथ UGC NET प्रमाणन हो, तो उसे डीन के पास भेजा जाएगा I (B) उपर्युक्त (iv) के, लेकिन सभी पात्रता मानदंड पुरे होते हों और उम्मीदवार को किसी अनुसन्धान संश्थान मैं कम-से-कम एक वर्ष का अनुभव हो तो उसे एक वर्ष के लिए संविदा-आधारित नियुक्ति दी जाएगी I उपर्युक्त मानदंडों के आधार पर ध्यान से अध्ययन कीजिए की निम्नलिखित भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र है या नहीं और निम्नानुसार अपने उत्तर दीजिए I प्रत्येक प्रश्न मैं दी गई सुचना के अलावा आपको और कोई अनुमान नहीं लगाना है I आपको ये सारे मामले यथा 1.11.2009 दिए गए हैं I

11. राकेश सिंह के पास कर्नाटक विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी विज्ञान मैं 2003 की डाक्टरेट है I 21 जुलाई, 1969 को जन्में रथ कर्नाटक विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी और सुचना विज्ञान मैं स्नातक हैं जहाँ वे 2005 से चार वर्ष तक सहायक लाइब्रेरियन थे I

(A) यदि उसे चयनित सूची में नहीं रखा जाना है . 

(B) यदि उसे चयनित सूची में रखा जाना है . 

(C) यदि उसे डीन के पास भेजा जायेगा . 

(D) यदि आवशयक होने पर उसे संविधा आधारित नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया जायेगा .

(E) इनमे से कोई नहीं . 

12. उमंग गुप्ता  ने YCM विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. करी है, जहाँ वे 2004 से जूनियर लाइब्रेरियन हैं I उन्होंने जून, 2000 मैं UGC NET परीक्षा पास की I उनके पास 62 प्रतिशत अंकों के साथ लाइब्रेरी और सूचना विक्यान मैं डिग्री है I उसकी जन्म तिथि 17.10.1973 है I

(A) यदि उसे चयनित सूची में नहीं रखा जाना है . 

(B) यदि उसे चयनित सूची में रखा जाना है . 

(C) यदि उसे डीन के पास भेजा जायेगा . 

(D) यदि आवशयक होने पर उसे संविधा आधारित नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया जायेगा .

(E) इनमे से कोई नहीं . 

13. प्रकाश सिन्हा तीन वर्ष के लिए एक सरकारी संस्था मैं लाइब्रेरियन रहे हैं I उससे पहले लाइब्रेरी विज्ञान मैं पी-एच.डी. करने के बाद वे 7 वर्ष तक यूनिवर्सिटी लाइब्रेरियन थे I 68 प्रतिशत अंकों के साथ वे लाइब्रेरी विज्ञान मैं 1991 मैं स्नातक हुए I विनिर्दिष्ट तारीख को उनकी आयु ठीक 40 वर्ष है I

(A) यदि उसे चयनित सूची में नहीं रखा जाना है . 

(B) यदि उसे चयनित सूची में रखा जाना है . 

(C) यदि उसे डीन के पास भेजा जायेगा . 

(D) यदि आवशयक होने पर उसे संविधा आधारित नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया जायेगा .

14. रोहन सचदेव ने 1998 मैं ग्रेजुएशन के बाद जब काम करना शुरू किया तो UGC NET परीक्षा पास की I वे पिछले दो वर्ष से एक अनुसन्धान संस्थान मैं सहायक लाइब्रेरियन हैं I लाइब्रेरी विज्ञान मैं ग्रेजुएशन मैं उन्हें 65 प्रतिशत अंक मिले I उन्होंने 2007 मैं लाइब्रेरी विज्ञान मैं पी-एच.दी की उपाधि ली I उनकी जन्म तिथि 22.10.1974 है I

(A) यदि उसे चयनित सूची में नहीं रखा जाना है . 

(B) यदि उसे चयनित सूची में रखा जाना है . 

(C) यदि उसे डीन के पास भेजा जायेगा . 

(D) यदि आवशयक होने पर उसे संविधा आधारित नियुक्ति देने का प्रस्ताव दिया जायेगा .

(E) इनमे से कोई नहीं . 

निर्देश (प्रश्न स. 15 - 19) इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़िए -
XYZ लिमिटेड कंपनी ने ट्रेनी इंजीनियरों की भर्ती के लिए निम्नलिखित शर्ते लगाईं है -
उम्मीदवार 
(i) कम से कम 60% अंको सहित इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना चाहिए .
(ii) 1 मई 2006 को 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक आयु का न हो .
(iii) उम्मीदवार ने चयन परीक्षा कम से कम 55% अंको से पास की हो .
(iv) 50000 रु. की जमाराशि देने को तैयार हो, जो प्रशिक्षण पूरा होने पर लौटाई जाएगी .

हालाँकि, यदि उम्मीदवार ऊपर उल्लिखित सभी मानदंडो को पूरा करता हो . सिवाय 
A . उपरोक्त (i) के, लेकिन अंतिम सत्र की परीक्षा में बैठा हो और पहले सात सत्रों में कुल मिलाकर न्यूनतम 65% अंक मिलें हो, तो उसका मामला कंपनी के VP को भेजा जायेगा . 

B. उपरोक्त (iv) के, लेकिन कम से कम 25000 रु. देने को तैयार हो और इंजीनियरिंग डिग्री में कम से कम 70% अंक मिले हो, तो उसका मामला कंपनी के महाप्रबन्धक को भेजा जायेगा . 

निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में प्रत्येक उम्मीदवारो के सम्बन्ध में विवरण दिया गया है . आपको उपलब्ध कराई गई सूचना को पढ़ना है और ऊपर दी गई गयी शर्तो तथा उपलब्ध कराई गयी सूचना के आधार पर उसकी स्थिति का निर्णय करना है . आपको प्रत्येक प्रश्न में उपलब्ध कराई गयी सूचना के अतिरिक्त अपनी ओर से कोई अनुमान नहीं लगाना है . आपको ये सारे मामले यथा 1 मई 2006 को दिए गए है -

उत्तर दीजिए 
(A) यदि उम्मीदवार का चयन किया जाना है . 
(B) यदि मामला महाप्रबंधक को भेजा जाना है . 
(C) यदि मामला VP को भेजा जाना है . 
(D) यदि उपलब्ध कराएं गए आंकड़े निर्णय लेने के लिए अपर्याप्त है .
(E) यदि उम्मीदवार का चयन नहीं किया जाना है . 

15. सचिन ने हाल ही में 23 वर्ष की आयु पूरी की है . उसने सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री 70% अंको सहित पास की हो . उसने 61% अंको सहित चयन परीक्षा पास की है . वह केवल 25000 रु. अदा करने के लिए तैयार है . और 50,000 अदा नहीं कर पायेगा . 

16. अंजलि 52% अंको सहित 2003 में पास एक IT इंजीनियर है . इंजीनियरिंग की डिग्री पाने के बाद उसने वित्त में विशेषज्ञता सहित MBA किया है . उसने 60% अंको सहित चयन परीक्षा पास की है . वह 50,000 का डिपोजिट अदा कर सकती है . उसकी जन्मतिथि 15 सितम्बर 1982 है . 

17. रवि 66% अंको सहित 2004 में पास एक इलेक्ट्रिक्स इंजीनियर है . उसने 59% अंको सहित चयन परीक्षा पास की है . वह डिपोसिट की आवशयक राशि अदा करने को तैयार है 

18. शिवकुमार मैकेनिकल इंजिनीयरिंग का विधार्थी है और वह अंतिम सत्र की परीक्षा में बैठा है . अंतिम सत्र की परीक्षा के परिणाम जून, 2006 में अपेक्षित है . पहले 7 सत्रों में उसका कुल प्रतिशत 67% है . अत: उसे अंतिम सत्र में 65% अंक स्कोर करने की आशा है . उसने चयन परीक्षा 60% अंको सहित पास की है . और डिपोजिट के रूप में 50,000 की राशि अदा करने में उसे कोई दिक्कत नहीं है . इस समय वह 22 वर्ष का है . 

19. अंकित अंतिम सत्र की इंजीनियरिंग डिग्री परीक्षा में बैठा है . और कम से कम 70 अंक पाने की आशा है . पहले 7 सत्रों तक उसका कुल स्कोर 72% है . उसने अभी हाल ही में 21 वर्ष की आयु पूरी की है . उसने चयन परीक्षा में 63% अंक प्राप्त किये है . और वह डिपोजिट के रूप में 50,000 रु. की राशि अदा करने के लिए तैयार है . 

Comments

Popular posts from this blog

पहेली (PUZZLE)

शब्दो का तार्किक क्रम (Logical sequence of words)