Question Based on Age
Question Based on Age
1. मोना और विकास की वर्तमान आयु का अनुपात 9:10 है, चार वर्ष बाद यह अनुपात 11 : 12 हो जाएगा, मोना की वर्तमान आयु कितनी है ?
a) 18
b) 22
c) 20
d) 23
उत्तर – a) 18
2। 10 वर्ष पहले, A और B की आयुओ का अनुपात 3:5 था तथा उनकी वर्तमान आयुओ का अनुपात 2:3 है, उनकी आयु हैं, क्रमश :
a) 30 , 50
b) 20, 30
c) 40, 60
d) 16, 24
उत्तर – C) 40, 60
3। 10 वर्ष पहले आशा तथा अनीता की आयुओ का अनुपात 4:5 था तथा उनकी वर्तमान आयुओ का अनुपात 3:4 है, 22 वर्ष बाद उनकी आयुओ का अनुपात क्या होगा ?
a) 2:3
b) 32:37
c) 31:36
d) 51:61
उत्तर – c) 31:36
4। सीमा और रीमा की आयुओ का अनुपात 9:16 है, दस वर्ष बाद इनकी आयुओ का अनुपात 2:3 होगा, इन दोनों की आयु मे कितना अंतर है ?
a) 10
b) 12
c) 15
d) 9
उत्तर – c) 15
5. सीता और उसके पुत्र की वर्तमान आयुओ का अनुपात 5:2 है, सार वर्ष बाद यह अनुपात 2:1 हो जाएगा, पुत्र के जन्म के समय सीता की आयु कितनी थी ?
a) 28
b) 35
c) 21
d) 22
उत्तर – 21 वर्ष
6) हितेश की आयु 40 वर्ष है और रोहित की आयु 60 वर्ष है। कितने वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 3 : 5 था ? [RRC Ahmedabad 2014]
7. 5 वर्ष पहले अंशु की माँ अंशु से तीन गुनी बड़ी थी। 5 वर्ष बाद अंशु की माँ अंशु से दुगुनी रह जाएगी। आज अंशु की आयु क्या है ?
8. 10 वर्ष पूर्व पिता-पुत्र की आयु 4 : 1 के अनुपात में था जबकि 5 वर्ष बाद पिता की आयु पुत्र की आयु से 7/3 गुना हो जाएगी। वर्तमान में पुत्र की आयु क्या होगी ?
9. श्री के पिता की आयु श्री से चार गुनी है। 5 वर्ष पहले उसके पिता की आयु श्री के उस समय की आयु से 9 गुनी थी। श्री अभी कितने साल का है ?
10. 15 वर्ष बाद एक आदमी लक्की से चार गुना बड़ा हो जाएगा, जितना वह 15 वर्ष पूर्व था। वर्तमान में लक्की की आयु ?
11. पिता-पुत्र की वर्तमान आयु का योग 65 वर्ष है। 10 साल पहले आयु का अनुपात 7:2 था। 10 साल बाद आयु का अनुपात होगा ?
12. सोनू और मोनू की आयु 6 : 5 के अनुपात में है। दोनों के आयु का योग 44 वर्ष है। 8 वर्षों के बाद अनुपात क्या होगा ?
13. चंदू और भोलू की आयु 4 : 3 के अनुपात में है तथा दोनों के आयु का योग 28 वर्ष है। 8 वर्षों के बाद दोनों के आयु का अनुपात ____ होगा।
.
14. अतुल और बैभव की आयु में अनुपात 3 : 5 है। 6 वर्ष बाद, उनकी आयु में अनुपात 2 : 3 हो जाएगा। अतुल की आयु वर्तमान में कितनी है ?
15. अजय और विजय की आयु का अनुपात 3 : 4 है। 5 वर्ष बाद नया अनुपात 4 : 5 होगा। इस समय अजय की आयु ज्ञात करें ?
16. वर्तमान में गौतम और छाया की उम्र अनुपात 6 : 5 है। अब से 15 वर्षों के बाद अनुपात 9 : 8 में बदल जाएगा, तो गौतम की वर्तमान उम्र क्या है ?
Comments
Post a Comment