घड़ी (Clock)

घड़ी (Clock)  PART - 1 


1. यदि किसी घड़ी में 6 बजकर 45 मिनट हो रहे है तो उस स्थिति में घंटा और मिनट की सुई के बीच के कोण का क्या माप होगा ?

(A) 180 डिग्री

(B) 105 डिग्री

(C) 75 डिग्री

(D) 67.5 डिग्री


2. 3 और 4 बजे के बीच घडी की घंटे तथा मिनट की सुईयां कब आपस में मिलेगी

(A) 3 बज कर 15 मिनट

(B) 3 बजकर 20 मिनट

(C) 3 बज कर 16 4/11 मिनट

(D) 3 बज कर 16 3/11 मिनट


3. एक घड़ी सोमवार सुबह 9 बजे 6 मिनट पीछे थी तथा बुधवार शाम 9 बजे 6 मिनट आगे हो गयी तो घड़ी ने कब सही समये दर्शाया ?

(A)  मंगलवार शाम 3 बजे

(B) बुधवार सुबह 9 बजे

(C) मंगलवार सुबह 9 बजे

(D) सोमवार रात 9 बजे


4. मेरी घड़ी सोमवार सुबह 6 बजे 10 मिनट पीछे थी  तथा शनिवार सुबह 6 बजे 5 मिनट  आगे हो गयी तो बताए कि घड़ी ने कब सही समेय दर्शाया ?

(A) बुधवार रात 12 बजे

(B) बुधवार दिन 2 बजे

(C) ब्रहस्पतिवार दिन 2 बजे

(D) इनमे से कोई नहीं 


5॰ एक घड़ी मे 4:10 pm बजा है तो बताए कि घड़ी की दोनों सुइयो के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा ?

(A) 100 

(B) 65 

(C) 55

(D) 60


6. 3 और 4 बजे के बीच घड़ी की सुइंयाँ कब एक दुसरे के विपरीत होंगी ?

(A) 3 बज कर 49 2/11 मिनट

(B) 3 बज कर 49 मिनट

(C) 3 बज कर 50 मिनट

(D) 3 बज कर 49 1/11 मिनट


7. एक घड़ी मे 10:20 am बजा है तो बताए कि घड़ी की दोनों सुइयो के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा ?

(A) 190 

(B) 170

(C) 140

(D) 180


8. एक घड़ी मे 9 बजकर 15 मिनट हो रहे है तो बताए कि घड़ी की दोनों सुइयो के बीच कितने डिग्री का कोण बनेगा ?

(A) 182.50

(B) 162.50

(C) 172.50

(D) 167.50


9. मेरी घड़ी 12 बजे दोपहर को सही समय से 5  मिनट  पीछे थी लेकिन शाम को 7 बजे सही समय से 9 मिनट आगे हो गयी तो बताए कि घड़ी ने कब सही समय बताया होगा ?

(A)  2:30 PM

(B) 2:40 PM

(C) 2:20 PM

(D) 1:20 PM


10. एक घड़ी एक घंटे मे एक बार दो घंटे मे दो बार तथा जितने घंटे होते है उतनी बार बजती है तो बताए कि 48 घंटे मे कितनी बार बजती है ?

 (A) 234 बार

 (B) 78 बार

 (C) 156 बार

 (D) 312 बार


11. एक घड़ी 12 बजने में 33 सेकेण्ड का समय लेती है तो बताइये कि 8 बार बजने में कितना समय लेगी

(A) 22 सेकेण्ड

(B) 21 सेकेण्ड

(C) 23 सेकेण्ड

(D) 20 सेकेण्ड


12. एक घड़ी मे 4 बज कर 50 मिनट हुए है जब इस घड़ी को एक दर्पण मे देखा गया तो घड़ी किया समेय दिखायेगी ?

(A) 7 बज कर 50 मिनट

(B) 7 बज कर 10 मिनट

(C) 4 बज कर 10 मिनट 

(D) 2 बज कर 20 मिनट


13. एक घड़ी मे 7 बज कर 50 मिनट हुए है जब इस घड़ी को एक दर्पण मे देखा गया उसके बाद उसे पुन: दूसरे दर्पण मे देखा गया तो बताए कि घड़ी किया समय दर्शा रही थी -

(A) 7 बज कर 50 मिनट

(B) 7 बज कर 10 मिनट

(C) 4 बज कर 10 मिनट 

(D) 2 बज कर 20 मिनट


14. एक घड़ी एक घंटे मे एक बार दो घंटे मे दो बार तथा जितने घंटे होते है उतनी बार बजती है तो बताए कि 24 घंटे मे कितनी बार बजती है ?

 (A) 56 बार

 (B) 78 बार

 (C) 156 बार

 (D) 11 बार


15. एक घड़ी मे 4:10 बजे है जब इस घड़ी का प्रतिबिम्ब जल मे देखा गया तो घड़ी किया समेय दर्शायेगी ?

(A) 2:20 

(B) 2:10

(C) 4:20 

(D) 4:30


16. एक घड़ी मे 8:50 बजे है जब इस घड़ी का प्रतिबिम्ब जल मे देखा गया तो घड़ी किया समेय दर्शायेगी ?

 (A) 4:20 

(B) 9:10

(C) 9:40 

(D) 3:10


17. घड़ी की घंटे की सुई 72 घंटो में कितने चक्कर पूरा करेगी

(A) 12

(B) 6

(C) 3

(D) 9


18. एक घड़ी प्रत्येक 24 घंटे में 60 मिनट तेज हो जाती है . उसे 10 बजे सुबह मिलाया गया है, दूसरे दिन सही समय क्या होगा जब घड़ी 4 PM प्रदर्शित करेगी

(A) 2 बजकर 48 मिनट

(B) 2 बजकर 40 मिनट

(C) 2 बजकर 34 मिनट

(D) 2 बजकर 56 मिनट


 

19. एक व्यक्ति अपने मित्र से मिलने के लिए पहली बार दोपहर 12:30 बजे आया . दूसरी बार 1:20 पर आया . तीसरी बार 2:30 बजे आया और चौथी बार 4:00 आया . वह फिर कब मिलने आयेगा

(A) 5:00 बजे

(B) 5:20 बजे

(C) 5:50 बजे

(D) 6:10 बजे


20. किसी घड़ी में 2 घंटे 20 मिनट की अवधि में मिनट की सुई कितना डिग्री चलेगी -

(A) 520 डिग्री

(B) 320 डिग्री

(C) 840 डिग्री

(D) 140 डिग्री


21. अपराह्न् 6 से 7 बजे के बीच किस समय किसी घड़ी की मिनट की सुई घंटे की सुई से 3 मिनट आगे होगी -

(A) अपराह्न् 6 : 15 बजे 

(B) अपराह्न् 6 : 18 बजे 

(C) अपराह्न् 6 : 36 बजे 

(D) अपराह्न् 6 : 48 बजे 


22. 8 बजकर 35 मिनट पर जल का प्रतिबिम्ब क्या होगा -

(A) 11 बजकर 15 मिनट 

(B) 09 बजकर 55 मिनट

(C) 11 बजकर 05 मिनट

(D) 10 बजकर 15 मिनट


23. 2 बजकर 25 मिनट पर जल का प्रतिबिम्ब समय क्या होगा -

(A) 4 बजकर 05 मिनट

(B) 4 बजकर 15 मिनट

(C) 4 बजकर 25 मिनट

(D) 4 बजकर 35 मिनट


24. 9 बजकर 40 मिनट पर यदि मिनट वाली सुई पूरब दिशा में हो तो घंटे वाली सुई किस दिशा में होगी - 

(A) दक्षिण पूर्व 

(B) उत्तर पूर्व 

(C) उत्तर पश्चिम 

(D) दक्षिण पश्चिम 


25. 2 बजकर 50 मिनट पर घंटे वाली सुई दक्षिण दिशा में हो तो मिनट वाली सुई किस दिशा में होगी -

(A) दक्षिण पूर्व 

(B) उत्तर पूर्व 

(C) उत्तर पश्चिम 

(D) दक्षिण पश्चिम


26. एक घड़ी अपनी खराबी के कारण अपने प्रारंभिक समय से मंगलवार दोपहर 1 बजे से 1 मिनट की देरी से चल रही थी . जब इस घड़ी को गुरुवार दोपहर 1 बजे देखा गया तो यह घड़ी 1 बजे से 2 मिनट तेज चल रही थी . तो बताइए कि प्रारंभिक समय से कितने घंटे बाद इस घड़ी ने सही समय प्रदर्शित किया होगा - 

(A) बुधवार को प्रात: 1 बजे 

(B) बुधवार को प्रात: 5 बजे 

(C) बुधवार को प्रात: सायं 5 बजे 

(D) बुधवार को दोपहर 1 बजे 


27. एक कॉनफ्रेंस हाल की दीवारों पर 205 दर्पणों को लगाया गया, इन दर्पणों को इस प्रकार संयोजित किया गया कि एक दर्पण प्रतिबिम्ब दूसरे दर्पण में स्पष्ट रूप से दिखाई देता रहे . यदि वास्तविक समय 8 : 42 मिनट हो तो 71वें दर्पण का समय क्या होगा - 

(A) 3 बजकर 20 मिनट 

(B) 3 बजकर 18 मिनट

(C) 8 बजकर 42 मिनट

(D) 8 बजकर 20 मिनट


28. एक घड़ी अपनी खराबी के कारण अपने वास्तविक समय सुबह के 7 बजे से 8 मिनट की देरी से चल रही थी . जब दोपहर 2 बजे उस घड़ी को देखा गया तो वह घड़ी अपने वास्तविक समय 2 बजे से 6 मिनट तेज चल रही थी . तो बताइए कि इस अन्तराल में घड़ी ने कब सही समय या वास्तविक समय प्रदर्शित किया होगा - 

(A) सुबह 11 बजे 

(B) दोपहर 2 बजे 

(C) दोपहर 3 बजे 

(D) सायं 6 बजे 


29. एक घड़ी अपनी खराबी के कारण प्रत्येक घंटे में 20 मिनट मंद/लेट हो जाती है . यदि इस घड़ी ने रविवार की सुबह 8 बजे सही समय दिखाया हो तो बताइए कि वह घड़ी कितने घंटे बाद समान समय प्रदर्शित करेगी -

(A) 55 घंटे 

(B) 42 घंटे 

(C) 60 घंटे 

(D) 36 घंटे 


30. एक घड़ी अपनी खराबी के कारण प्रत्येक घंटे में 12 मिनट मंद/लेट हो जाती है . यदि इस घड़ी ने शनिवार की सुबह 3 बजे सही समय दिखाया हो तो बताइए कि वह घड़ी कब और किस दिन समान समय प्रदर्शित करेगी -

(A) मंगलवार सुबह 3 बजे 

(B) सोमवार रात्रि 11 बजे 

(C) मंगलवार सुबह 8 बजे 

(D) मंगलवार सुबह 5 बजे 



ANSWERS

1. (D)   2. (C)   3. (A)  4. (C)     5. (B)  6. (D) 

7. (A)   8. (C)   9. (A)  10. (D)   11. (A)   12. (B) 

13. (A)  14. (C)  15. (A) 16. (C)      17. (B)    18. (A) 

19. (C)  20. (C)  21. (C) 22. (B)   23. (A)  24. (A)  

25. (B)  26. (B)  27. (B) 28. (A)   29. (D)  30. (A) 

                                                                  


 उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .

धन्यवाद . 

Comments

Popular posts from this blog

पहेली (PUZZLE)

निर्णय क्षमता (Decision Making)

शब्दो का तार्किक क्रम (Logical sequence of words)