Sitting Arrangement Part - 1
Sitting Arrangement Part - 1
निर्देश (प्र.1-5): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्धयन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
आठ व्यकित R, S, T, U, V, W, X और Y एक आयताकार मेज के चारों तरफ इस प्रकार बैठे है कि इनमे से चार व्यकित कोनों पर है और अन्य चार मेज के मध्य में है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में . जो व्यकित मेज के कोनों पर बैठे है उनका चेहरा केंद्र की ओर है और जो मेज के मध्य में बैठे है उनका चेहरा बाहर की ओर है (केन्द्र के विपरीत) .
R, V का निकटतम पड़ोसी है . R पंक्ति के मध्य में बैठा है . T और V के मध्य तीन व्यक्ति बैठे है . T और W के मध्य दो व्यक्ति बैठे है . U और Y के मध्य दो व्यक्ति बैठे है . Y, W का निकटतम पड़ोसी नहीं है . S, Y के बाएं को दूसरे स्थान पर बैठा है . W, R के बाएं को दूसरे स्थान पर है .
1. निम्न में से कौन-सा व्यक्ति R के दाएं को दूसरे स्थान पर है –
(1) U
(2) S
(3) X
(4) W
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर – (2) S
2. यदि R के बाएं से गिनती की जाए, तो R और X के मध्य कितने व्यक्ति होंगे –
(1) एक
(2) दो
(3) चार
(4) तीन
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर – (2) दो
3. दी गयी व्यवस्था के आधार पर X के बारें में कौन-सा कथन सत्य है –
(1) X का चेहरा बाहर की ओर है .
(2) X, Y का निकटतम पड़ोसी है .
(3) X, R का निकटतम पड़ोसी है .
(4) X, V के बाएं को दूसरे स्थान पर है .
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा .
उत्तर – (2) X, Y का निकटतम पड़ोसी है .
4. निम्न पांच में से चार दी गयी व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है . इनमे से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) T,S
(2) Y,X
(3) Y,R
( (4) X,W
(5) U,R
उत्तर – (3) Y, R
5. दी गयी व्यवस्था के आधार पर T के सन्दर्भ में X का क्या स्थान है –
(1) दाएं को दूसरा
(2) बाएं को दूसरा
(3) बाएं को तीसरा
(4) दाएं को तीसरा
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर – (2) बाएं को दूसरा
निर्देश (प्र.6-10): दिए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढिए-
आठ व्यकित I, J, K, L, M, N, O और P एक गोल मेज के चारों तरफ बाहर की ओर चेहरा करके बैठे है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में .
K, M का निकटतम पड़ोसी है . I, K के दाएं को तीसरे स्थान पर है . L और O के मध्य तीन व्यकित बैठे है . I और L, N के निकटतम पड़ोसी है . P, O का निकटतम पड़ोसी है . M, J का निकटतम पड़ोसी है . N और J के मध्य तीन व्यकित बैठे है .
6. दी गई व्यवस्था के आधार पर P के संदर्भ में J का क्या स्थान है –
(1) ठीक दाएं
(2) दाएं को दूसरा
(3) बाएं को तीसरा
(4) ठीक बाएं
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (2) दाएं को दूसरा
7. निम्न में से कौन–सा N के बाएं को दूसरे स्थान पर बैठा है –
(1) O
(2) P
(3) K
(4) J
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (3) K
8. निम्न पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है . इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) I, O
(2) J, K
(3) N, K
(4) L, K
(5) P, J
उत्तर – (4) L, K
9. यदि I के बाएं से सभी व्यक्तियों को अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में बिठाया जाए, तो कितने व्यक्तियों का स्थान परिवर्तित होगा (I को छोड़कर) -
(1) दो
(2) चार
(3) तीन
(4) एक
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (2) चार
10. निम्न में से कौन–सा कथन सत्य है –
(1) I,O के दाएं को दूसरे स्थान पर है
(2) P, M का निकटतम पड़ोसी है
(3) N, K के दाएं को दूसरे स्थान पर है
(4) J, M के ठीक दाएं है
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (3) N, K के दाएं को दूसरे स्थान पर है
निर्देश (प्र. 11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्धयन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
आठ व्यकित G, H, I, J, Q, R, S और T एक आयताकार मेज के चारों तरफ इस प्रकार बैठे है कि चार व्यकित कोनों पर है और अन्य चार मेज के मध्य
में है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में . जो व्यकित मेज के कोनों पर बैठे है उनका चेहरा केंद्र की ओर है और जो मेज के मध्य में बैठे है उनका चेहरा बाहर की ओर है (केन्द्र के विपरीत) .
G मेज के किसी एक कोने पर बैठा है . Q, G का निकटतम पड़ोसी है . I और Q के मध्य केवल तीन व्यक्ति बैठे है . R और I के मध्य केवल दो व्यकित बैठे हैं . T, R का निकटतम पड़ोसी नहीं है . H, T के ठीक बाएं बैठा है .
11. निम्न पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) Q
(2) J
(3) H
(4) T
(5) I
उत्तर - (3) H
12. I के ठीक दाएं कौन बैठा है –
(1) T
(2) S
(3) H
(4) G
(5) J
उत्तर - (3) H
13. J और I मध्य कितने व्यक्ति बैठे है, जब गिनती J के दाएं से की जाए –
(1) तीन
(2) तीन से ज्यादा
(3) दो
(4) कोइ नहीं
(5) एक
उत्तर - (5) एक
14. दी गई व्यवस्था के आधार पर S के बारे में निम्न में से कौन–सा कथन सत्य है –
(1) S, J के ठीक दाएं बैठा है
(2) T, S के बाएं को दूसरे स्थान पर है
(3) S का चेहरा बाहर की ओर है
(4) S और H मध्य केवल दो व्यकित बैठे है
(5) दिए गए विकल्प में से कोई सत्य नहीं है .
उत्तर - (1) S, J के ठीक दाएं बैठा है .
15. निम्न में से कौन–सा सयोंजन R के निकटतम पड़ोसियों को दर्शाता है –
(1) G,J
(2) Q,S
(3) S,J
(4) Q,G
(5) J,Q
उत्तर - (5) J,Q
निर्देश (प्र. 16-20): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्धयन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
आठ व्यकित I, J, K, L, M, N, और P एक आयताकार मेज के चारों तरफ इस प्रकार बैठे है कि चार व्यकित कोनों पर है और अन्य चार मेज के मध्य
में है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में . जो व्यकित मेज के कोनों पर बैठे है उनका चेहरा केंद्र की ओर है और जो मेज के मध्य में बैठे है उनका चेहरा बाहर की ओर है (केन्द्र के विपरीत) .
I, L के दाएं को तीसरे स्थान पर है . J, L का निकटतम पड़ोसी है . K मेज के मध्य में बैठा है . K और N के मध्य दो व्यक्ति बैठे है . P, N के ठीक दाएं है . O और P का चेहरा एक ही दिशा में है . J, O के ठीक बाएं है . K और L एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी नहीं है .
16. दी गयी व्यवस्था के आधार पर O के संदर्भ में L का स्थान क्या है –
(1) ठीक दाएं
(2) दाएं को दूसरा
(3) बाएं को दूसरा
(4) ठीक बाएं
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (3) दाएं को दूसरा
17. L और M के मध्य कितने लोग बैठे है (यदि गिनती M के बाएं से की जाए) –
(1) तीन
(2) दो
(3) एक
(4) चार
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर - (2) दो
18. निम्न पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है . इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) N, L
(2) J, O
(3) L, O
(4) P, M
(5) K, I
उत्तर – (3) L, O
19. दी गयी व्यवस्था के आधार पर M के दाएं को दूसरे स्थान पर कौन है –
(1) O
(2) I
(3) P
(4) L
(5) N
उत्तर - (2) I
20. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है –
(1) P का चेहरा केंद्र की ओर है .
(2) P, M का निकटतम पड़ोसी है .
(3) P, K के सामने बैठा है .
(4) (1) और (3)
(5) इनमे से कोई नही
उत्तर - (2) P, M का निकटतम पड़ोसी है .
निर्देश (प्र. 21-25): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्धयन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
आठ व्यकित M, N, O, P, Q, R, S और T एक आयताकार मेज के चारों तरफ इस प्रकार बैठे है कि चार व्यकित कोनों पर है और अन्य चार मेज के मध्य
में है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में . जो व्यकित मेज के कोनों पर बैठे है उनका चेहरा बाहर की ओर है और जो मेज के मध्य में बैठे है उनका चेहरा केंद्र की ओर है .
R, S का निकटतम पड़ोसी नहीं है . S, O के दाएं को दूसरे स्थान पर बैठा है . O मेज के मध्य में बैठा है . S और N के मध्य दो व्यक्ति है . P, N का निकटतम पड़ोसी है . Q, P के दाएं को दूसरे स्थान पर है . M, R के बाएं को दूसरे स्थान पर है .
21. R के ठीक बाएं कौन है -
(1) O
(2) Q
(3) M
(4) P
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर - (1) O
22. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है –
(1) S का चेहरा बाहर की ओर है .
(2) S, P का निकटतम पड़ोसी है .
(3) P, N के ठीक दाएं है .
(4) (1) और (2)
(5) इनमे से कोई नही
उत्तर - (3) P, N के ठीक दाएं है .
23. निम्न पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है . इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) P, T
(2) N, Q
(3) P, O
(4) O, M
(5) R, S
उत्तर – (3) P, O
24. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन S का निकटतम पड़ोसी है –
(1) P, T
(2) N, P
(3) S, O
(4) T, M
(5) R, M
उत्तर – (4) T, M
25. O के संदर्भ में N का स्थान क्या है –
(1) ठीक दाएं
(2) दाएं को चौथा
(3) बाएं को तीसरा
(4) ठीक बाएं
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (3) बाएं को तीसरा
निर्देश (प्र. 26-30): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्धयन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
आठ व्यकित I, J, K, L, M, N, O और P एक आयताकार मेज के चारों तरफ इस प्रकार बैठे है कि चार व्यकित कोनों पर है और अन्य चार मेज के मध्य
में है लेकिन जरुरी नहीं इसी क्रम में . जो व्यकित मेज के कोनों पर बैठे है उनका चेहरा केन्द्र की ओर है और जो मेज के मध्य में बैठे है उनका चेहरा बाहर की ओर है .
K और L, M के निकटतम पड़ोसी नही है . N, J के ठीक बाएं है . P, K के सामने बैठा है जो मेज के किसी कोने में बैठा है . N, P के बाएं को तीसरे स्थान पर बैठा है . O के दाएं को दूसरे स्थान पर L है . M और I एक दूसरे के निकटतम पड़ोसी है .
26. K के संदर्भ में M का स्थान क्या है –
(1) ठीक दाएं
(2) दाएं को तीसरा
(3) बाएं को दूसरा
(4) ठीक बाएं
(5) दिए गए विकल्पों के अलावा
उत्तर - (2) दाएं को दूसरा
27. दी गयी व्यवस्था के आधार पर L के बारें में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है –
(1) L, J का निकटतम पड़ोसी है .
(2) L, N का निकटतम पड़ोसी है .
(3) L, P के ठीक बाएं है .
(4) (1) और (3)
(5) इनमे से कोई नही
उत्तर - (4) (1) और (3)
28. निम्न पांच में से चार दी गई व्यवस्था के आधार पर एक तरह से समान है और एक समूह बनाते है . इनमें से एक कौन है जो समूह में शामिल नहीं है –
(1) M, I
(2) O, N
(3) L, J
(4) P, O
(5) O, M
उत्तर – (2) O, N
29. दी गयी व्यवस्था के आधार पर M के दाएं को तीसरे स्थान पर कौन है –
(1) N
(2) K
(3) J
(4) P
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर - (1) N
30. निम्नलिखित में से कौन-सा संयोजन P के निकटतम पड़ोसियों का है -
(1) L, M
(2) O, L
(3) L, J
(4) J, N
(5) दिए गए विकल्पों के आलावा
उत्तर - (2) O, L
Comments
Post a Comment