Statement and Assumption in Hindi Questions for all Competitive Exams

 Statement and Assumption in Hindi Questions for all Competitive Exams 


निर्देश(Direction): निचे दिए गए प्रश्न में एक कथन है और उसके नीचे दो पूर्वधारणाए 1 और 2 दी गई है | आपको दिए गए कथन और उसके नीचे दी गई पूर्वधारणाओं पर विचार करने के बाद तय करना है की कोनसी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है |

(A) केवल पूर्वधारणा 1 अंतर्निहित है 

(B) पूर्वधारणा 2 अंतर्निहित है 

(C) या तो पूर्वधारणा 1 या 2 अंतर्निहित है 

(D) न तो पूर्वधारणा 1 और न ही पूर्वधारणा 2 अंतर्निहित है 

(E) पूर्वधारणा 1 और 2 दोनों अंतर्निहित है  है

1. कथन (Statement):

" इस पुल को रु 128 करोड़ की लागत से बनाया गया था लेकिन नागरिक बस सेवा भी इसका उपयोग नहीं कर रहा, इसे बिना उपयोग देखकर तरस आती है" - एक उपनगर के पूर्व और पश्चिम इलाके को जोड़ने वाले नए फ्लाई ओवर पर एक नागरिक का विचार |

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. ऐसे पुलों का निर्माण किसी भी सार्वजनिक उद्देश्य की सेवा नहीं करती है | 

2. सार्वजनिक परियोजना पर खर्च किये जाने वाले पैसे की कुछ जवाबदेही और उपयोगी होनी चाहिय l

Answer - B 

2. कथन (Statement):

कपडे साफ करने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. डिटर्जेंट साबुन का झाग अधिक बनता है | 

2. डिटर्जेंट चिकनाई और गन्दगी को हटाने में मदद करता है |

3. कथन (Statement): 

जीवन के पहले चार-पांच वर्षो में प्रोत्साहन की कमी का बुरा परिणाम हो सकता है | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. बुद्धि के विकास का एक बड़ा हिस्सा जीवन के शुरूआती वर्षो में होता है | 

2. यदि 17 वर्ष की आयु में बुद्धि का मापन हो तो 50 फीसदी जानकारियाँ हम 4 वर्ष की आयु में सिख चुके होते है |

4. कथन (Statement):

एक दवा कंपनी के विज्ञापन के अनुसार - "अपने बच्चो की याददाश्त बढाने के लिए हमारे उत्पादों को प्रयोग करिये | यह प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर आधारित है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता "|

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. लोग सामान्यत: ऐसे चिकित्सा उत्पादों को चुनाव करते है जो उपयोगी हो और जिसका कोई साइड इफेक्ट न हो | 

2. कई अभिवावक द्वारा बच्चे की याददाश्त में सुधार करना महत्पूर्ण मना जाता है |   

5. कथन (Statement):

सरकार ने रेलवे दुर्घटना में मारे गए लोगो के परिजनों को एक-एक लाख रूपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption): 

1. सरकार के पास मुआवजे पर होने वाले खर्चो की भरपाई करने के लिए पर्याप्त निधि है | 

2. निकट भविष्य में रेलवे दुर्घटनाओं में कमी हो सकती है |

6. कथन (Statement):

विटामिन E के टैबलटो से परिसंचरण में वर्द्धि होती है जो आप के स्वाभाव को बेहतर स्थिति में बनाये रखता है |   

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. लोगो को बेहतर स्वभाव पसंद है 

2. परिसंचरण के आभाव में स्वभाव सुस्त हो जाता है |

7. कथन (Statement):

डेली के संपादक को टेलीफोन ग्राहक द्वारा भेजे गए पत्रानुसार - '' कई शिकायतों के बावजूद मुझे नौ महीने का टेलीफोन बिल प्राप्त नहीं हुआ 

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. प्रत्येक ग्राहक को टेलीफोन कम्पनी से नियमित रूप से बिल प्राप्त करने का अधिकार है | 

2. ग्राहक की शिकायत उनकी सेवा में दोष की और इंगित करता है जो की सही होने की उम्मीद है |

8. कथन (Statement):

यदि नियोक्ता तुम्हे उचित मजदूरी नहीं देता है तो तुम कोर्ट क्यों नहीं चले जाते ?

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवादों के मामलों में कोर्ट हस्तक्षेप कर सकता है | 

2. नियोक्ता को कर्मचारी को उचित मजदूरी देना अनिवार्य है |

9. कथन (Statement):

XYZ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधन ने श्रमिक संघ से कहा की हड़ताल को तत्काल समाप्त कर दे अन्यथा प्रबंधन को मजबूरन कंपनी बंद करना होगा

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. XYZ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन के पास कंपनी को बंद करने के आलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है | 

2. इस तरह की धमकी से श्रमिक संघ पर कुछ प्रभाव पड़ेगा |

10. कथन (Statement):

कोई भी व्यक्ति यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता की दुर्भाग्य और विनाशकारी आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए हमारे देश को और कितना समय लगेगा 

पूर्वधारणाएँ (Assumption): 

1. आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करना असंभव है | 

2. आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के प्रयास चल रहे है |

Answer - B

11. कथन (Statement): 

यदि इंजीनियर बनाना आसान हो तो मै इंजिनियर नहीं बनना चाहता ?

पूर्वधारणाएँ (Assumption): 

1. वह व्यक्ति व्यवसायी बनने की इच्छा रखता है |

2. वह व्यक्ति ऐसे चीज हासिल करने की इच्छा रखता है जिसे पाना कठिन हो |

12. कथन (Statement):

प्रधानाचार्य  ने सभी शिक्षको को कक्षा में सावधान रहने का निर्देश दिया है   क्योकि कुछ छात्र अन्य छात्रों को परेशान कर सकते है | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. शिक्षक स्थिति को ठीक संभाल लेंगे और वे शरारती छात्रों को निकाल देंगे | 

2. छात्र प्रधानाचार्य के निर्णय का स्वागत करेंगे |

13. कथन (Statement): 

दिल्ली में अपने चाचा के घर पर शुक्रवार को होने वाले एक समारोह में भाग लेने के लिए कार्तिक मंगलवार को ट्रैन से दिल्ली गया | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption): 

1. कार्तिक बुधवार को दिल्ली पहुंच सकता है | 

2.  कार्तिक शुक्रवार से पहले दिल्ली पहुंच सकता है |

14. कथन (Statement):

कुत्तो से सावधान रहिये हमारे कुत्ते भोकते नहीं लेकिन वे हमारे वास्तविक मेहमानो और घुसपैठियों के बीच भेद करने के लिए प्रशिक्षित है | 

पूर्वधारणाएँ (Assumption): 

1. भौंकने वाले कुत्ते शायद ही कभी काटते है | 

2.  हमारे कुत्ते घुसपैठियों के लिए खतरनाक हो सकते है

15. कथन (Statement): 

नगर प्राधिकरण ने क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को सलाह दी है की मच्छर मारक (ऑल आउट ) का उपयोग करें या मच्छरदानी के अंदर सोये क्योकि बड़ी संख्या में लोग मलेरिया से पीड़ित है |

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

1. स्थानीय निवासियों के पास मच्छर मारक या मच्छरदानी का इंतजाम करने के लिए पर्याप्त धन है | 

2. लोग सलाह की अनदेखी कर देंगे और मच्छरों को काटने देंगे क्योकि उन्हें अभी कई आवश्यक जरूरतों को पूरा करना है | 

Answer - A

16. कथन (Statement): 

पाँच वर्ष या इससे कम आयु के बच्चे का स्कूल में जाना बांछनीय है । 

पूर्वधारणाएं (Assumption):

I. बच्चे का उपर्युक्त स्तर के विकास की उम्र पर पहुंचने के बाद वह पढ़ाई के लिये तैयार होता है । 

II. छह साल की उम्र के बाद बच्चे को स्कूल में प्रवेश नहीं देते है। 

Answer - A

17.  कथन (Statement): 

हमारे उत्पाद का उपयोग हमारे बच्चे की याददाश्त में सुधार करने के लिए होता है । यह प्राकृतिक जड़ी बूटियों पर आधारित है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है । एक दवा कम्पनी का एक विज्ञापन 

पूर्वधारणाएं (Assumption):

I. लोग सामान्य तौर पर चिकित्सा उत्पाद को चुनते है जो उपयोगी होते है और इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है । 

II. बच्चे की याददाश्त में सुधार के लिए बहुत से माता-पिता महत्त्वपूर्ण जड़ी-बूटी के इस्तेमाल पर विचार करते है । 

Answer - E

18. कथन (Statement): 

“नीचे जाते हुए लिफ्ट का उपयोग न करे। "एक पाँच मंजिला इमारत के सबसे ऊपर की मौ जल पर निर्देश लिखा है ।" 

पूर्वधारणाएं (Assumption):

I. जब लिफ्ट नीचे जाती है तो वह कोई वजन उठाने में असमर्थ होती है । 

II. लिफ्ट की व्यवस्था सुविधा का मामला है और यह सही नहीं है । 

Answer - B

 19. कथन (Statement): 

वे लोग जो इस परीक्षा में पहली बार दिखाई दे रहे है उन्हें फार्म को भरने के लिये निर्देशों की सहायता लेनी चाहिए। “निरीक्षण कर्मचारी ने निर्देश दिया ।” 

पूर्वधारणाएं (Assumption):

I. फार्म कुछ पूर्ण हो गया है । 

II. अभ्यर्थी इस परीक्षा में कुछ अनुमान लगा सकते है । 

Answer - B

20.  कथन (Statement): 

नेल्सन मंडेला 27 साल की सजा के बाद राष्ट्रपति बने । 

पूर्वधारणाएं (Assumption):

I. 27 साल की सजा के बाद कोई भी राष्ट्रपति बन जायेगा । 

II. राष्ट्रपति बनने की योग्यता सजा है ।

Answer - D


21. कथन (Statement): 

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में नये कारोबारी उपक्रम स्थापित करने के लिए हाल ही में प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है और सभी यूनिटों को अबाधित पावर सप्लाइ का वचन दिया है।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. सरकार ऐसे सभी यूनिटों को पर्याप्त पावर सप्लाइ कर पायेगी।

II. ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी सरकार के इस निर्माण का स्वागत करेंगे।

Answer - E

22. कथन (Statement): 

 मुख्य त्यौहार के दिन नगरपालिका प्राधिकरण ने मंदिर के अंदर और इर्द-गिर्द यातायात का आवागमन रोक दिया।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. मुख्य त्यौहार के दिन बहुत बड़ी संख्या में भक्तगण मंदिर में आयेंगे।

II. मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग अत्यंत आवश्यक काम नहीं हो तो अपनी यात्रा एक दिन के लिए स्थगित कर देंगे।

Answer - A

23. कथन (Statement):  

सरकार ने शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को कम से कम दो वर्ष के लिए फीस का वर्तमान स्तर बनाये रखने के अनुदेश दिए हैं।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. प्राइवेट स्कूलों के प्राधिकारी सरकार के अनुदेश का पालन नहीं करेंगे क्योंकि वे सरकारी निधियों पर निर्भर नहीं हैं।

II. शहर के प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों के माता-पिता फिर भी अधिक फीस अदा करने के लिए उत्सुक होंगे।

Answer - D

24. कथन (Statement):

नगर पालिका प्राधिकरण ने एक व्यस्त रोड पर नये फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पुराने पुल को गिरा देने के लिए निर्णय लिया है।

पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. ट्राफिक विभाग वैकल्पिक मार्गों से वाहनों के आवागमन का विपथन कर पायेगा।

II. निकटवर्ती क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग प्राधिकरण के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।

Answer - A 

25. कथन (Statement):

राहुल  ने अपनी माता को करीब तीस लोगों के लिए भोजन का इंतजाम करने के लिए कहा क्योंकि अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसने अपने सारे मित्रों को बुलाया है।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

I. हो सकता है राहुल के अधिकतर दोस्त उसके जन्मदिन पर उसके घर आएं।

II. राहुल के जन्मदिन की पार्टी में भाग लेने वाले तीस से ज्यादा लोग नहीं होंगे।

Answer - E 

26. कथन (Statement):

 शहर के प्रसिद्ध कालेज द्वारा चलाए जाने वाले प्रोफैशनल कोर्सेस् में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में महत्वाकांक्षी छात्रों ने आवेदन किया।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. हो सकता है सभी आवेदकों को कालेज मे दाखिला मिल जाए।

II. हो सकता है प्रसिद्ध कालेज द्वारा अपनाई गई दाखिले की प्रक्रिया सभी आवेदकों के लिए उचित होगी।

Answer - B 

27. कथन (Statement):

शहर में विदेशी उच्चाधिकारियों के दौरे के दौरान राज्य प्रशासन ने पचास से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी।

पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. हो सकता है विदेशी उच्चाधिकारियों के दौरे के दौरान लोग शहर में किसी भी स्थान पर इकठ्ठा होने से बचे।

II. हो सकता है बहुत से लोग निषेधात्मक आदेशों को नजरअंदाज करें और उच्चाधिकारियों की एक झलक पाने के लिए इकट्ठे हों।

Answer - A 

 28.कथन (Statement):

राज्य के दो बड़े शहरों को जोड़ने वाले सुपर हाईवे का प्रयोग करने वाले प्रत्येक वाहन के लिए Rs. 100 का टोल टैक्स लगाने का निर्णय सरकार ने लिया।

 पूर्वधारणाएं (Assumption): 

 I. हो सकता है इन दो शहरों के बीच यात्रा करने वाले अधिसंख्य वाहन सुपर हाई वे का प्रयोग न करें।

II. हो सकता है सरकार टोल टैक्स के संग्रह से सुपर हाई वे बनाने पर आय लागत को वसूल न कर पाए।

Answer - D 

29. कथन  (Statement): 

वेतन संशोधन के निर्णय को अगले वर्ष तक स्थगित करने के सरकार के निर्णय के खिलाफ डिग्री कालेजों के सभी अध्यापक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए।

 पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. हो सकता है सरकार सभी हड़ताली अध्यापकों को निलंबित कर दे।

II. हो सकता है सरकार कालेज अध्यापकोें के वेतन को चालू वर्ष में संशोधित कर दे।

Answer - B 

30. कथन (Statement): 

प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने शहर की सारी फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से पुनर्स्थापित करने का निर्णय लिया है।

 पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. शहर में प्रदूषण सिर्फ वहां मौजूद फैक्ट्रियों से ही पैदा होता है।

II. हो सकता है लोग पुनर्स्थापित फैक्ट्रियों तक रोजाना यात्रा कर लें।

Answer - B 

31. कथन (Statement): 

सरकार ने आतंकी हमलों के सभी पीड़ितों को मुआवजे के भारी पैकेज की घोषणा की

 पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. हो सकता है आतंक की ऐसी घटनाएं निकट भविष्य में न हों।

II. यह मुआवजा नागरिकों के मन में वर्तमान सरकार के खिलाफ गुस्से को कम कर सकता है।

Answer - B

32. कथन (Statement): 

केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी राज्यों मेें लाॅटरी के जरिए जुए पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. हो सकता है इससे अबोध नागरिक अपनी मेहनत की कमाई को धोखे मेें गवाने से बच जाएं।

II. अगर लाॅटरियों पर प्रतिबंध लग गया तो लोग किसी और तरीके से जुआ नहीं खेलेंगे।

Answer - A

33. कथन (Statement): 

यद्यपि भारत में चीनी फैक्ट्रियों की संख्या तेज गति से बढ़ रही है, लेकिन हम अभी भी दूसरे देशों से इसका आयात किए जा रहे हैं।

पूर्वधारणाएं (Assumption):

 I. हो सकता है फैक्ट्रियों की बढ़ी हुई संख्या भारत में चीनी की मांग को पूरा न करे।

II. चीनी की मांग में भविष्य में काफी वृद्धि हो सकती है।

Answer - A 

34. कथन (Statement): 

कम्प्यूटर की शिक्षा स्कूल से ही शुरू करनी चाहिए।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. कम्प्यूटर सीखना आसान है।

II. कम्प्यूटर शिक्षा प्राप्त करने पर नौकरी आसानी से मिल जाती है।

Answer - A 


35.  कथन (Statement):

यदि आप अभ्यर्थी की संख्या कम करना चाहते हैं, तो प्रवेश शुल्क में बढ़ोत्तरी करें।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. यदि प्रवेश शुल्क में बढ़ोत्तरी की जाये, तो कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं करेंगे।

II. वर्तमान प्रवेश शुल्क सामान्य है।

Answer - A

36. कथन (Statement):

‘चलती हुई रेलगाड़ी से झाँकना खतरनाक है’- रेलगाड़ी के डिब्बे में एक सूचना ।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. लोग प्रायः ऐसी सूचनाओं की ओर ध्यान देते हैं।

II. रेलवे प्राधिकरण का यह कर्त्तव्य है कि वह यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

Answer - E

 37. कथन (Statement):

अच्छी पुस्तक भले ही महँगी हो, बिकती है।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. कुछ पुस्तके दूसरी पुस्तकों से अच्छी है।

II. अधिकांश पुस्तकें महँगी है।

Answer - A

38. कथन (Statement):

भारी वर्षा के बावजूद भी यातायात में बाधा नहीं पड़ी।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. वर्षा यातायात के संचालन को प्रभावित नहीं करती।

II. वर्षाकाल के दौरान यातायात के प्रबंधन में पर्याप्त सावधानियाँ ली गई थी।

Answer - B

39. कथन (Statement):

कर्मचारियों के उत्साह को सुदृढ़ बढ़ाने हेतु उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I. आशा है प्रोत्साहन कर्मचारियों को उत्साहित करेंगे।

II. कर्मचारी इस समय उत्साहित नहीं हैं।

Answer - A


40. कथन (Statement):

मंत्रीजी ने कानपुर में अपने समस्त कार्यक्रम रद्द कर दिये और वे वायुमार्ग से राजधानी चले गए-एक समाचार।

पूर्वधारणाएँ (Assumption):

I.ऐसे समाचार हमेशा मुख्य शीर्षक होते हैं।

II. कानपुर और राजधानी के बीच वायु संपर्क

Answer - E

Comments

Popular posts from this blog

पहेली (PUZZLE)

निर्णय क्षमता (Decision Making)

शब्दो का तार्किक क्रम (Logical sequence of words)