Statement and Assumption in Hindi Questions for all Competitive Exams
निर्देश(Direction): निचे दिए गए प्रश्न में एक कथन है और उसके नीचे दो पूर्वधारणाए 1 और 2 दी गई है | आपको दिए गए कथन और उसके नीचे दी गई पूर्वधारणाओं पर विचार करने के बाद तय करना है की कोनसी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है |
(A) केवल पूर्वधारणा 1 अंतर्निहित है
(B) पूर्वधारणा 2 अंतर्निहित है
(C) या तो पूर्वधारणा 1 या 2 अंतर्निहित है
(D) न तो पूर्वधारणा 1 और न ही पूर्वधारणा 2 अंतर्निहित है
(E) पूर्वधारणा 1 और 2 दोनों अंतर्निहित है है
1. कथन (Statement):
" इस पुल को रु 128 करोड़ की लागत से बनाया गया था लेकिन नागरिक बस सेवा भी इसका उपयोग नहीं कर रहा, इसे बिना उपयोग देखकर तरस आती है" - एक उपनगर के पूर्व और पश्चिम इलाके को जोड़ने वाले नए फ्लाई ओवर पर एक नागरिक का विचार |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. ऐसे पुलों का निर्माण किसी भी सार्वजनिक उद्देश्य की सेवा नहीं करती है |
2. सार्वजनिक परियोजना पर खर्च किये जाने वाले पैसे की कुछ जवाबदेही और उपयोगी होनी चाहिय l
Answer - B
2. कथन (Statement):
कपडे साफ करने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. डिटर्जेंट साबुन का झाग अधिक बनता है |
2. डिटर्जेंट चिकनाई और गन्दगी को हटाने में मदद करता है |
3. कथन (Statement):
जीवन के पहले चार-पांच वर्षो में प्रोत्साहन की कमी का बुरा परिणाम हो सकता है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. बुद्धि के विकास का एक बड़ा हिस्सा जीवन के शुरूआती वर्षो में होता है |
2. यदि 17 वर्ष की आयु में बुद्धि का मापन हो तो 50 फीसदी जानकारियाँ हम 4 वर्ष की आयु में सिख चुके होते है |
4. कथन (Statement):
एक दवा कंपनी के विज्ञापन के अनुसार - "अपने बच्चो की याददाश्त बढाने के लिए हमारे उत्पादों को प्रयोग करिये | यह प्राकृतिक जड़ी-बूटियों पर आधारित है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता "|
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. लोग सामान्यत: ऐसे चिकित्सा उत्पादों को चुनाव करते है जो उपयोगी हो और जिसका कोई साइड इफेक्ट न हो |
2. कई अभिवावक द्वारा बच्चे की याददाश्त में सुधार करना महत्पूर्ण मना जाता है |
5. कथन (Statement):
सरकार ने रेलवे दुर्घटना में मारे गए लोगो के परिजनों को एक-एक लाख रूपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. सरकार के पास मुआवजे पर होने वाले खर्चो की भरपाई करने के लिए पर्याप्त निधि है |
2. निकट भविष्य में रेलवे दुर्घटनाओं में कमी हो सकती है |
6. कथन (Statement):
विटामिन E के टैबलटो से परिसंचरण में वर्द्धि होती है जो आप के स्वाभाव को बेहतर स्थिति में बनाये रखता है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. लोगो को बेहतर स्वभाव पसंद है
2. परिसंचरण के आभाव में स्वभाव सुस्त हो जाता है |
7. कथन (Statement):
डेली के संपादक को टेलीफोन ग्राहक द्वारा भेजे गए पत्रानुसार - '' कई शिकायतों के बावजूद मुझे नौ महीने का टेलीफोन बिल प्राप्त नहीं हुआ
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. प्रत्येक ग्राहक को टेलीफोन कम्पनी से नियमित रूप से बिल प्राप्त करने का अधिकार है |
2. ग्राहक की शिकायत उनकी सेवा में दोष की और इंगित करता है जो की सही होने की उम्मीद है |
8. कथन (Statement):
यदि नियोक्ता तुम्हे उचित मजदूरी नहीं देता है तो तुम कोर्ट क्यों नहीं चले जाते ?
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच विवादों के मामलों में कोर्ट हस्तक्षेप कर सकता है |
2. नियोक्ता को कर्मचारी को उचित मजदूरी देना अनिवार्य है |
9. कथन (Statement):
XYZ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधन ने श्रमिक संघ से कहा की हड़ताल को तत्काल समाप्त कर दे अन्यथा प्रबंधन को मजबूरन कंपनी बंद करना होगा
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. XYZ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन के पास कंपनी को बंद करने के आलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है |
2. इस तरह की धमकी से श्रमिक संघ पर कुछ प्रभाव पड़ेगा |
10. कथन (Statement):
कोई भी व्यक्ति यह भविष्यवाणी नहीं कर सकता की दुर्भाग्य और विनाशकारी आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए हमारे देश को और कितना समय लगेगा
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करना असंभव है |
2. आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने के प्रयास चल रहे है |
Answer - B
11. कथन (Statement):
यदि इंजीनियर बनाना आसान हो तो मै इंजिनियर नहीं बनना चाहता ?
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. वह व्यक्ति व्यवसायी बनने की इच्छा रखता है |
2. वह व्यक्ति ऐसे चीज हासिल करने की इच्छा रखता है जिसे पाना कठिन हो |
12. कथन (Statement):
प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षको को कक्षा में सावधान रहने का निर्देश दिया है क्योकि कुछ छात्र अन्य छात्रों को परेशान कर सकते है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. शिक्षक स्थिति को ठीक संभाल लेंगे और वे शरारती छात्रों को निकाल देंगे |
2. छात्र प्रधानाचार्य के निर्णय का स्वागत करेंगे |
13. कथन (Statement):
दिल्ली में अपने चाचा के घर पर शुक्रवार को होने वाले एक समारोह में भाग लेने के लिए कार्तिक मंगलवार को ट्रैन से दिल्ली गया |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. कार्तिक बुधवार को दिल्ली पहुंच सकता है |
2. कार्तिक शुक्रवार से पहले दिल्ली पहुंच सकता है |
14. कथन (Statement):
कुत्तो से सावधान रहिये हमारे कुत्ते भोकते नहीं लेकिन वे हमारे वास्तविक मेहमानो और घुसपैठियों के बीच भेद करने के लिए प्रशिक्षित है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. भौंकने वाले कुत्ते शायद ही कभी काटते है |
2. हमारे कुत्ते घुसपैठियों के लिए खतरनाक हो सकते है
15. कथन (Statement):
नगर प्राधिकरण ने क्षेत्र में रहने वाले निवासियों को सलाह दी है की मच्छर मारक (ऑल आउट ) का उपयोग करें या मच्छरदानी के अंदर सोये क्योकि बड़ी संख्या में लोग मलेरिया से पीड़ित है |
पूर्वधारणाएँ (Assumption):
1. स्थानीय निवासियों के पास मच्छर मारक या मच्छरदानी का इंतजाम करने के लिए पर्याप्त धन है |
2. लोग सलाह की अनदेखी कर देंगे और मच्छरों को काटने देंगे क्योकि उन्हें अभी कई आवश्यक जरूरतों को पूरा करना है |
Answer - A
Comments
Post a Comment